Posts

Showing posts with the label Smriti Irani

जब स्मृति ईरानी ने मंत्री बनते ही बीच में ही छोड़ दी थी फ़िल्म, फ़िर एक महारानी को इस तरह से नचाना कैसे बर्दाश्त करे हम?

Image
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अभिनेत्री रह चुकी है जिन्होंने बहुत से धारावाहिको के ज़रिये अपनी पहचान बनाई थी। लेकिन राजनीति का रुख़ करने के बाद वो अभिनय के क्षेत्र में ज़्यादा सक्रीय नहीं रही। लेकिन बहुत से कम लोग जानते है कि मोदी जी के कैबिनेट में मंत्री बनने से पहले स्मृति ईरानी अभिषेक बच्चन की फ़िल्म ऑल इज़ वेल में काम कर रही थी , पर केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही स्मृति ईरानी के मंत्री बनने की संभावनाएं भी बढ़ गयी थी। ऐसे में स्मृति ने बीच में ही ये फ़िल्म छोड़ दी , जिसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। शायद एक केंद्रीय मंत्री का यूँ फ़िल्मो में काम करना शोभा नहीं देगा , सोच कर ही स्मृति ने उस फ़िल्म से ख़ुद को किनारा कर लिया। बाद में वही रोल सुप्रिया पाठक ने निभाया था। गौरतलब है कि पद्मावती फ़िल्म पर चल रहे विवाद में स्मृति ईरानी ने निर्माता संजय लीला भंसाली को फ़िल्म की रिलीज़ के लिए आश्वस्त किया है , जबकि देशभर में फ़...