आनंदपाल Encounter Case : ETV Rajasthan के Head श्रीपाल शक्तावत ने राजपूत समाज की जगह आखिर भाजपा को क्यों चुना?
एक बार फिर भाजपा सरकार ने मीडिया का इस्तेमाल करके जनता को मुद्दे से भटका कर सारा इल्ज़ाम कांग्रेस पार्टी पर डालने की कोशिश की है। राजस्थान के no.1 न्यूज़ चैनल ETV की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक़ आनंदपाल एनकाउंटर केस में कांग्रेस पार्टी के साथ अन्य सामाजिक दल अपनी राजनीतिक खिचड़ी पकाने की कोशिश कर रहे है। लेकिन मुद्दा राजनीति नहीं, असली मुद्दा है आनंदपाल का फ़र्ज़ी एनकाउंटर और इसीके चलते राजपूत एवं रावणा राजपूत समाज ने एकजुटता से सिर्फ़ CBI जांच की मांग रखी है। गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में तनाव की स्तिथि पैदा हो चुकी है और CBI जांच कोई बड़ी मांग नहीं है, ऐसे में समस्या का समाधान करने की बजाए भाजपा का मीडिया के साथ मिल कर बिना तथ्यों के आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करना जनता को गुमराह कर असली मुद्दे से भटकाने जैसा है। कौन पका रहा है राजनैतिक खिचड़ी, कांग्रेस या श्रीपाल शक्तावत? इस पुरे मामले में ETV Rajasthan और शक्तवत की ताज़ा रिपोर्ट ने कांग्रेस पार्टी को निशाना तो बनाया है, लेकिन अभी तक कांग्रेस की कोई स्पष्ट भूमिका सामने नही आयी है। आश्चर्य की बात तो ये है कि आज र...