Quantico Season3 के लिए क्या प्रियंका छोड़ देगीं बॉलीवुड की 3 फिल्मे?



प्रियंका चोपड़ा अभी अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेवॉच के प्रचार में व्यस्त है, लेकिन अभी हालही में वे इंडिया आयी थी, जहाँ उन्होंने कई निर्माता-निर्देशकों से मुलाकात करने के साथ ही बहुत सारी स्क्रिप्ट्स भी पढ़ी और उनमे से तीन फिल्मो में दिलचस्पी भी दिखाई.

हालांकि प्रियंका कोई भी फिल्म साइन नहीं पायी, क्योंकि उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि अभी सीरियल Quantico उनकी प्राथमिकता है और उसका Season2 जल्द ही समाप्त होने वाला है. यदि निर्माता तीसरा Season ले कर आते है तो वे बॉलीवुड की फिल्मो के लिए समय नहीं निकाल पायेगी. इसीलिए उन्होंने साफ़ कर दिया था कि जब तक Quantico के निर्माता कोई औपचारिक घोषणा नहीं कर देते, तब तक वो कोई भी फिल्म साइन नहीं करेंगी.


अभी गत दिनों Quantico Season2 के finale के साथ-साथ निर्माताओं ने Season3 की घोषणा भी कर दी और साथ में यह भी स्पष्ट कर दिया कि तीसरा Season mini-series के रूप में मात्र 13 Episodes का ही होगा. इस घोषणा के साथ ही प्रियंका की उलझने जरूर बढ़ गयी है, क्योंकि अब देखना ये होगा की mini-series के चलते प्रियंका बॉलीवुड फिल्मो के लिए समय निकाल पाएगी या नहीं?

दूसरी तरफ प्रियंका की बेवॉच जल्द ही रिलीज़ होने वाली है और उनको हॉलीवुड की एक ओर फिल्म A Kid Like Jake के लिए भी एप्रोच किया गया है. जाहिर सी बात है, अभी प्रियंका सिर्फ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को ही प्राथमिकता दे रही है, ऐसे में बॉलीवुड निर्माता-निर्देशकों इंतज़ार कर पाएंगे या नहीं, ये कहना थोड़ा मुश्किल है.


इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रियंका को हॉलीवुड में काफी पसंद किया जा रहा है. दर्शको के दिलो में तो वे जगह बना ही चुकी है, साथ ही उनके सह-कलाकार भी उनकी तारीफ़ करते दिखाए देते है. इसी के साथ प्रियंका इंटरनेशनल मीडिया में भी छायी रहती है, गत दिनों गाला में उनकी ड्रेस ने सुर्खिया बटोरी थी, तो हालही में मियामी बीच पर उनका बिकनी अवतार भी मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा.

गौरतलब है कि प्रियंका का बॉलीवुड में सफर भी बहुत ही शानदार रहा, कई सुपर हिट फिल्मो के साथ-साथ बहुत सारे अवार्ड्स भी मिले है, जिनमे राष्ट्रिय पुरस्कार भी शामिल है. धीरे-धीरे प्रियंका हॉलीवुड में भी अच्छी पकड़ बना रही है और इसी तरह कोशिश करती रही तो शायद अगले कुछ सालो में वे वहां भी स्थापित हो जाएगी. अब ये तो वक़्त ही बताएगा कि प्रियंका की किस्मत में क्या लिखा है, कहीं ऐसा ना हो कि हॉलीवुड में पहचान बनाने के चक्कर में बॉलीवुड का ही रास्ता भटक जाये?

Comments